फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जन संवाद दिवस में 147 शिकायकर्ता हुए संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी गौरांग राठी के मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को सभी विभागों में जन संवाद दिवस का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्षों ने असंतुष्ट शिकायकर्ताओं से संवाद कर उनकी शिकायतों का निस्तारण किया। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य की देख रेख में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) व अन्य शिकायती पोर्टल पर लंबित वादों का निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस सहित सभी शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि जन संवाद दिवस में 242 शिकायतों में 147 का निस्तारण किया गया। डीएम ने चेताया कि किसी भी विभाग का कोई मामला डिफाल्टर, सी श्रेणी, रीपिटेड न हो। इसमें लापरवाही और शिथिलता बरतने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें