फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आलू की हुई अच्छी पैदावार,2500 एमटी आलू का भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानुपर। बेमौसम बारिश से किसानों की गेंहू, चना, मटर की फसल को जहां काफी नुकसान हुआ वहीं आलू की इस साल अच्छी पैदावार हुई। जिले 400 हेक्टेयर में करीब 10 हजार एमटी पैदावार हुई है। सुरियावां स्थित कोल्ड स्टोरेज में अभी तक 2500 मैट्रिक टन आलू का भंडारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि आलू की पैदावार बेहतर है। शुक्रवार तक कोल्ड स्टोरेज में 25 सौ मैट्रिक आलू का भंडार किया गया है। दस हजार मैट्रिक टन आलू उत्पादन का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष में पैदावार अच्छी होने से एक तिहाई हिस्सा यानी 25 सौ मैट्रिक टन आलू भंडार किया गया है। जबकि स्टोरेज में एक क्विंटल आलू के भंडार करने के लिए किसानों को 260 रुपये शुल्क देना पड़ता है। जबकि डीघ, औराई ब्लाक के अधिकांश किसान प्रयागरजा, मिर्जापुर, कच्छवा, वाराणसी आदि कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण करते हैं। क्योंकि जिले में एक ही कोल्ड स्टोरेज होने से सभी किसान आलू का भंडारण नहीं करत पाते हैं। भिडिऊरा निवासी किसान प्रमोद दूबे ने बताया आलू की पैदावार इस बार अच्छी है। मैने आलू जमा किया है। आलू सितंबर,अक्टूबर में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें