फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एमआरएफ सेंटर की खराब प्रगति पर नाराज हुए सूडा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूडा निदेशक डॉ. अनिल कुमार पाठक (आईएएस) रविवार को जनपद के दौरे पर थे। राजकीय गेस्ट हाउस में अधिशासी अधिकारियों संग बैठक कर नगरीय विकास की समीक्षा की। एमआरएफ सेंटर की खराब प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्माणाधीन सेंटरों को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पीएम आवास, गौशाला और वेंडिग जोन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की हर रोज प्रगति देखें। सफाईकर्मी हर मोहल्ले में उठान के लिए जाते हैं कि नहीं उसका अवलोकन करें। कूड़ा निस्तारण के लिए बनने वाले एमआरएफ सेंटरों की प्रगति सही न होने पर नाराजगी जताई। निदेशक ने ज्ञानपुर वार्ड संख्या एक के गोपीपुर में बने प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन किया। वहां के रहिवासियों से बातचीत भी की। भदोही स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर वहां की हकीकत देखी। कहा कि मवेशियों को लेकर भूसा, हरा चारा और पानी की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रखी जाए। गोपीगंज नगर पालिका में बने वेंडिग जोन का भी जायजा लिया। वेंडिग जोन में सन्नाटा होने पर ईओ से सवाल किया। अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार वहां नहीं जाते। उनका कहना है कि वेंडिग जोन में ग्राहक ही नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें