फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते गोंडवाना समाज के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की गई। गोंड अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न रोका जाए और पात्र लोगों को तुरंत प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन

पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा लगाने की मांग भी की। इसके अलावा, भदोही में अनुसूचित जनजाति वर्ग को चुनाव में आरक्षण का लाभ दिलाने और बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने की बात कही गई। इस मौके पर सुनील कुमार, रमाकांत, रमेश कुमार, अनिल, राधेश्याम, आशीष, अजीत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें