फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सोना छू रहा आसमान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी मांग

विज्ञापन
कटरा सदर मोहाल में आर्टिफिशियल ज्वेलरी दीखाते दुकानदार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इन दिनों सोने-चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अब महिलाएं कम दाम और आकर्षक दिखने वाली आर्टिफिशियल और सस्ती ज्वेलरी से शृंगार करने लगीं हैं। इससे इनकी मांग भी बाजार में बढ़ी है। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के भाव में तेजी से लोग हल्के वजन की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। सोने का दाम सोमवार को एक लाख 29 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी एक लाख 75 रुपये प्रति किलो रहा। सोने-चांदी के दामों में हर दिन कुछ आगे पीछे भी होता रहता है लेकिन कीमतों में तेजी लगातार जारी है। शादी-विवाह में रस्म अदायगी के लिए लोग सोने-चांदी की ज्वेलरी खरीद रहे हैं। इसमें भी लोग मुख्य कार्यक्रम के गहनों को छोड़कर बाकी हल्की ज्वेलरी खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। शादी-विवाह और आम दिनों में पहनने के लिए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रही हैं। इससे इसका व्यवसाय 25 फीसदी तक बढ़ा है। जिले में गोपीगंज, घोसिया और खमरिया के बाजार में सोने-चांदी की दुकानों पर अब वैकल्पिक रूप से आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी बिक रहीं हैं। आम तौर पर दो से तीन लाख में मिलने वाला सोने का हार आर्टिफिशियल में दो-तीन हजार रुपये में मिल जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें