फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में जयकारे के साथ उमड़े श्रद्धालु

Sun, 22 Mar 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो गया। नौ दिनों तक नौ देवियों के पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजना अर्चना की गई।
विज्ञापन


इस दौरान देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी जो दोपहर तक जारी रही। देवी के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायमान हो रहे थे। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापन कर पूजा अर्चना की।

जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों में गोपीगंज स्थित दुर्गा एवं काली मंदिर में श्रद्धालु तड़के सुबह से ही दर्शन करने पहुंचने लगे। खासकर महिलाएं एवं युवतियों ने व्रत रहकर देवी की पूजा अर्चना की। घरों में पुरोहितों द्वारा बताए गए शुभ मुहुर्त पर लोगों ने कलश स्थापना की तथा देवी पाठ किया।
विज्ञापन


नगर के कागभुसुंडी मंदिर पर शनिवार को महिलाओं ने देवी का पचरा गाकर पूजा आराधना एवं आरती की। इस मौके पर करिश्मा, प्रगति, सोनल, खुशबू, जागृति, रचना, उन्नति, सृष्टि, एकता, दिव्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें