फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नवरात्र के दूसरे दिन पूजी गईं मां ब्रह्मचारिणी, जयकारों से गूंजा दरबार

विज्ञापन
पीपरगांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक शारदीय नवरात्र की धूम मची है। हर कोई मां की भक्ति में सराबोर है। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में आस्था का सैलाब दिखा। श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से स्तुति की। लोगों ने मां के चरणों में शीश नवा कर सुख, समृद्धि की कामना किया।
विज्ञापन

गोपीगंज, औराई, कौलापुर, भदोही, सुरियावां में हर कोई नवरात्र के उत्सव में सराबोर है। फूल-माला, नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर लोगों ने सुखद जीवन की कामना कर रहे हैं। मंदिरों और पंडालों में घंटा-घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। भिदिऊरा के आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। नव दुर्गाओं में ब्रह्मचारिणी का महत्व और शक्तियां अनंत हैं। गोपीगंज के सदर मोहाल में मां दुर्गा मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, पसियान मोहाल की मां बंबा देवी, काली देवी महाल, गोपपुर, जगन्नाथपुर, लालानगर, सारीपुर, धनापुर, सुजातपुर, सीखापुर, कौलापुर में स्थापित पूजा पंडाल मां के जयकारों से गूंज रहा है। नारियल-चुनरी, प्रसाद, फलों की दुकानें गुलजार है।
औराई में अखंड ज्योति क्लब की तरफ से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां आचार्य जनों के सानिध्य में नियमित दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। अखंड ज्योति क्लब के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि पंडाल में 24 घंटे समिति के सदस्यों द्वारा देखरेख किया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें