फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में 11 को भाजपा की सभा और पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विपक्षी दलों के सीएए के प्रति विरोध देखते हुए भाजपा ने भी लोगों को फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का मन बनाया है। तय किया गया है कि सीएए के समर्थन में 11 जनवरी को ज्ञानपुर में भव्य सभा करने के बाद पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान लोगों की सीएए के प्रति भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। मंगलवार को दरोपुर स्थित पालिकाध्यक्ष आशोक जायसवाल के आवास पर हुई बैठक में सभा और पदयात्रा की रूपरेखा तय की गई। लोगों से कहा गया कि कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति को दूर करने के लिए हम सबको भी कुछ करना होगा। इसके लिए लोक जागरण मंच के बैनर तले समस्त पार्टी की विचारधारा वाले संगठनो को साथ लेकर विशाल सभा की जाएगी। कहा कि लोगों को बताना है कि सीएए किसी की नागरिकता नहीं छीन रही। इसमे केवल नागरिकता देने का प्रावधान है। कहा 11 जनवरी को जिले भर से कार्यकर्ता व सीएए समर्थक जीआईसी मैदान में जमा होंगे।
कहा भदोही से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। ताकि पूरे देश को पता लगे कि सीएए का अधिकतर भारतीय समर्थन करते हैं। संचालन विनीत बरनवाल ने किया। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, देवेंद्र सिंह, सत्यशील जायसवाल, सुभाष मौर्य, विनय उमर, करुणा शंकर दूबे, अरविंद मौर्य ने भी संबोधित किया। चंद्रशेखर सिंह, पप्पु त्रिपाठी, गिरधारी जायसवाल, रमेश सरोज, मुन्नीलाल यादव, महेंद्र गुप्ता, अजय दूबे, कमलेश उमर, मुकेश दूबे, अशोक पाल, भुआल सिंह, बनारसी यादव, कमलेश जायसवाल, भरत जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, गुड्डू चौरसिया, अमित जायसवाल, दीपक गुप्ता, आरके पाल, सतीश गांधी, धर्मराज गुप्ता, प्रदीप यादव, अभिषेक जायसवाल, राहुल गौतम, बच्चु राय, रामनरेश चौहान, दिलीप जायसवाल, विष्णु साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें