फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाएं बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें युद्ध स्तर पर बूस्टर डोज लगाने, आशा बहुओं और लाभार्थियों का समय से प्रोत्साहन राशि भुगतान का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी को रोकने में वैक्सीन का अहम योगदान रहा। वैक्सीन की दो डोज लेने वालों को कोविड से कोई दिक्कत नहीं हुई। इसलिए बूस्टर डोज शिविर लगाकर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगवाएं। गर्भवती और प्रसूता महिलाओं के टीके पोषण सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने पर विशेष बल दिया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बनने वाले गोल्डेन कार्ड को शिविर लगाकर बनाने के लिए कहा। डीएम ने सभी सीएचसी और पीएचसी को अगले माह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस दौरान आयुष्मान भारत, दवाओं की उपलब्धता, आरकेएस, नेशनल एंबुलेंस 102, जेएसवाई सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जाना। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डॉ. जेपी सिंह, बीएम सिंह, ओपी शुक्ला, जेसी सरोज, राजेंद्र प्रसाद, संजय तिवारी, आनंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें