सक्तेषगढ़ आश्रम के महंत स्वामी अड़गड़ानंद के शिष्य और परमहंस आश्रम बरखंडी के संत सुरेश बाबा ने किताबों का वितरण किया। इस दौरान बंदियों में उत्साह का माहौल रहा।
संतों ने बंदियों को प्रवचन देते हुए कहा कि मन में अच्छे विचारों को लाने से जीवन का उद्देश्य पूर्ण होता है। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह के मुताबिक 357 बंदियों और जेल कर्मचारियों के बीच कुल 450 पुस्तकों का वितरण किया गया।
इस मौके पर गोपीगंज के रामबाबू और मिर्जापुर के बाबा पांडेय भी मौजूद रहे।