रक्षाबंधन को खास बनाने के उद्देश्य से गणेशगंज स्थित पाल्क संस्था के प्रांगण में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इनरव्हील क्लब समन्वय मीरजापुर और पाल्क संस्था के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
शहर की 44 बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। समाजसेविका नीलम जायसवाल ने पांच सर्वोच्च प्रतिभागी के नाम की घोषणा की। सभी विजयी प्रतिभागियों को इनरव्हील क्लब समन्वय की अध्यक्ष अंजू साध और सचिव रजनी गुप्ता ने सम्माानित किया। कार्यक्रम के बादत पाल्क संस्था की अध्यक्ष बिंदु रैदानी ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में निर्जला कसेरा, शिवानी यादव, ख़ुशी गुप्ता, आर्य मोदनवाल आदि रहे।