फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कस्तूरबा विद्यालयों में बुफे सिस्टम से छात्राएं करेंगी भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं में आपसी एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की गई है। अब वे अपने हाथों से व्यंजन को लेकर ग्रहण कर सकेंगी। विद्यालय में छात्राओं को बुफे सिस्टम के माध्यम से भोजन और नाश्ता मिलेगा। 14 नवंबर से जिले की सभी कस्तूरबा विद्यालयों में यह व्यवस्था शुरू की गई है। जिले के पांच ब्लाॅक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में 572 छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्राओं को अभी तक बनने वाले मेन्यू के तहत तैयार होने वाला नाश्ता व भोजन परोसा जाता था। अब इस व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। अब छात्राओं को बुफे सिस्टस से भोजन करने की सुविधा दी गई है। विद्यालय की रसोईं में तैयार होने वाले भोजन को एक स्थान पर रख दिया जाएगा। छात्राएं अपने हाथों से निकालकर भोजन ग्रहण करेंगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बाल दिवस 14 नवंबर से ही कस्तूबरबा विद्यालयों में बुफे सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इससे छात्राओं में सद्भावना की भावना विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें