उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड पर शनिवार को दोपहर में ट्रेन से कटकर रंजना बिंद (18) निवासी रामनगर की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि रंजना के पिता लालता प्रसाद बिंद की मौत दो सप्ताह पूर्व हुई थी। तभी से वह किसी को बिना कुछ बताए इधर-उधर चली जाती थी। इस बीच शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे रंजना प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही अर्चना एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। घटना स्थल पर जुटे लोगों का कहना था कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवती इंजन में फंसकर घिसटती रही और सरायकंसराय स्टेशन पर चालक ने ट्रेन को रोक कर स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज रामदरस ने बताया कि ट्रेन के इंजन में फंसे शव को जीआरपी की मौजूदगी में निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।