फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी मंंे दफ्तरी पर हमला

Tue, 02 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन से चंद कदमों की दूर पर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के दफ्तरी पर सोमवार शाम को विद्यालय परिसर के अंदर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार और रॉड से पिटाई के बाद बदमाश उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। कुछ समय बाद पहुंचे दूसरे कर्मचारी ने कराहने की आवाज सुनी तो विभागीय अधिकारियों को मामले की खबर दी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दफ्तरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के बीएचयू के िलए रेफर कर दिया। दूसरी ओर घटना की खबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर नगर के बालीपुर निवासी पतिराज पाल (53) वीएनजीआईसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। कुछ दिन पूर्व ही वह दफ्तरी का काम कर रहे थे। मंगलवार को  होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए वीएनजीआईसी में सोमवार को वह डेस्क स्लिप लगाने के लिए देर तक रुक गए। शाम करीब पांच बजे अज्ञात बदमाश कालेज में आए आैर बिना कुछ कहे ही उनपर चाकू और राड से हमला कर दिया। पिटाई के बाद बदमाश उन्हें मरणासन्न अवस्था में मीटिंग हाल में छोड़कर फरार हो गए।

कुछ समय बाद विद्यालय का एक अन्य कर्मचारी हीरालाल रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए वहां पहुंचा तो कराहने की आवाज सुनी। अंदर जाकर देखा तो वह सन्न रह गया। खून से लथपथ पतिराज पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को खबर दी।
विज्ञापन


 सूचना मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत अन्य शिक्षक मौके पर पहुंच गए। अचेतावस्था में विद्यालय के शिक्षक और परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।


बता दें कि वीएनजीआईसी मंगलवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के निमित्त वीएनजीआईसी के मुख्य द्वार पर चार पुलिसकर्मी भी तैनात किए  गए हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में कर्मचारी को मरणासन्न कर बदमाशों का फरार हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।


 हैरत की बात यह है कि चंद कदमों की दूरी पर पुलिस लाइन  है, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान एके राय और कोतवाल पीके त्रिपाठी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भ्ाी की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी को दिशा निर्देश दिया। उधर, डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दफ्तरी पतिराज मृदुल स्वभाव का है, उसकी किसी की दुश्मनी नहीं है, ऐसे में दफ्तरी पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें