फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 करोड़ से घोसिया नगर का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
10 करोड़ से घोसिया नगर का होगा विकास
विज्ञापन

घोसिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी बानो की अध्यक्षता में शुक्रवार को घोसिया नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें 10 करोड़ के विकास का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हुआ। 15वें और राज्य वित्त से होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में नगर के सभी वार्डों में एक-एक वाटर कुलर, पेयजल व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल की स्थापना, वार्डों में पाइपलाइन विस्तार से हर घरों में पानी पहुंचाने के कार्यों की स्वीकृति, बिजली कटौती को देखते हुए जनरेटर से बिजली विस्तार, नगर पंचायत घोसिया के विभिन्न चौराहों, तिराहों के साथ ही साथ सार्वजनिक स्थलों मन्दिर-मस्जिद, कब्रिस्तानों का सुंदरीकरण का प्रस्ताव, ओपन जिम के निर्माण की स्वीकृति, तालाबों की सुंदरीकरण की स्वीकृति, नगर में बालिका इंटर कालेज निर्माण और अस्पताल निर्माण के साथ कई विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। नागरिकों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए दो एंबुलेंस खरीदने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर एबरार अली, मो. ईमाम, मायादेवी, अरशद, वाजिद अली, मदीना बेगम, मो. रफिक, साबरीन खातून, सुनील, ज्ञानचंद, मलका, जमाल अहमद, मेराज अली, वसिका खातून के अलावा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव, लिपिक संत कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें