फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों को लगा खसरा का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। क्षेत्र के पूरेभगवत गांव में तीन बच्चों में खसरा की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। शुक्रवार को पूरेभगवत गांव से सटे पांच गांव में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 9 माह से पांच साल तक के बच्चों को खसरा का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे भगवत, पूरे झम्मन, दल्लूपुर, सोनखरी और पूरे रघुनाथ गांव में बच्चों को खसरा का टीका लगाया। इस दौरान विभाग ने लोगों को बीमारी को लेकर जागरूक किया। कहा कि गांव में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिससे कि बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके। इस दौरान डॉ. स्वपनिल सिंह ने बताया कि गांवों में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को खसरा का टीका लगा गया। अभियान में डॉ. श्याम सुंदर सिंह, डॉ. पंकज कुमार, प्रियंका देवी, दिव्या सिंह, मंजू मौर्या, सुष्मिता चौधरी,रीता देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें