फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस को लेकर भिड़े घराती और बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर में रविवार को दिन में आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। मारपीट से बरात में अफरा-तफरी मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर प्रयागराज जनपद के हंडिया गोढवा गांव से बरात आई थी। दोपहर दो बजे बराती डीजे के साथ नाचते हुए द्वार लगने जा रहे थे। इसी बीच घराती पक्ष के कुछ युवक शामिल होकर नाचने लगे। ऐसे में विवाद बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच बरातियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इससे बात बढ़ गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। घटना में सैफ अली, हकीम अली सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। उधर, मारपीट होते ही बड़ी संख्या में बराती भाग निकले। जानकारी होने पर पहुंची थानाध्यक्ष पूजा कौर ने दोनों पक्ष के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस की मौजूदगी में निकाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें