फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन लगवाएं, सतर्कता भी बरतें

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के कोविड कंट्रोल रूम में मोहल्ला निगरानी समिति की बैठक लेतीं डीएम आर्यका अखौरी। संवा - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट के कोविड कंट्रोल रूम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मोहल्ला निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें कोविड के नये वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता बढ़ने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अपील की गई कि लोग वैक्सीन लगवाएं साथ ही सतर्कता भी बरतें। डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि घर से बाहर निकलते समय मॉस्क पहनें, सैनिटाइजर का उपयोग करें, साबुन से बार-बार हाथ धोएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। विदेश से कोई व्यक्ति अगर आया हो और उसमें सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण हो तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, बीडीओ या एसडीएम को सूचना दें। विदेश से यात्रा कर आए व्यक्ति को कम से कम 14 दिनों का होम क्वारंटीन कराएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है उन्हें जल्द ही पहली और दूसरी डोज लगवाएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डॉ. अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें