फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

78 फीसदी टीबी मरीजों की जियो टैंगिंग, रैंकिंग में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में क्षय रोगियों की जियो टैगिंग तेजी से की जा रही है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 78 फीसदी जियो टैगिंग करीब एक माह में बढ़ी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जिले को इसमें पहला या दूसरा स्थान मिल सकता है। आगामी दो से तीन दिनों में रैकिंग जारी होने वाली है। हर माह शासन की ओर से जियो टैंगिंग को लेकर रैंकिंग की जाती है। इससे पता चल सके कि कौन से जिले का कौन सा स्थान है। इससे पहले जिले का 20वां स्थान था। डीटीओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी एक खतरनाक बीमारी है, लक्षण देखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। जियो टैंगिंग की सारी जानकारी पोर्टल पर है। यह योजना 2019 से शुरू की गई है। इससे पता चलता है कि किस क्षेत्र में टीबी रोग का संक्रमण ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें