डीघ के सोनपुर गांव में सऊदी से लौटे राकेश उपाध्याय से बात करते कोइरौना थाना प्रभारी जेपी यादव। सं
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में करीब डेढ़ साल से फंसा सोनपुर का युवक राकेश उपाध्याय शुक्रवार को सुरक्षित अपने घर पहुंच गया। करीब एक माह पूर्व ट्विटर से परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई थी। एसपी डॉ. अनिल कुमार विदेश मंत्रालय से संपर्क कर उसे लाने में सफल रहे। जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के राकेश उपाध्यक्ष 2019 में अपने घर से सऊदी अरब एक कंपनी में प्लम्बर का काम करने गए थे। एग्रीमेंट खत्म होने पर भी उसे देश जाने से रोका गया। कंपनी ने उसके सभी दस्तावेज रख लिए थे। उसे कंपनी के अधिकारियों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। इस पर परिजनों ने ट्विटर के माध्यम से पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई। भदोही पुलिस ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और उसकी घर वापसी कराई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा बताया कि कोशिशों के बाद युवक की घर वापसी हो गई है। युवक को पाकर परिजन खुश हैं। राकेश ने बताया कि अभी तक उसके साढ़े तीन लाख रुपयों का भुगतान कंपनी ने नही किया है।