फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 24 घंटे में सवा लाख पौधों की हरितमा एप पर हुई जिओ टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में 24 घंटे में सवा लाख पौधों की जिओ टैगिंग हो चुकी है। पौधरोपण के बाद सभी विभाग तेजी से जिओ टैगिंग कार्य में जुटे हैं। इसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। एक महीने में सभी विभागों को शत प्रतिशत जिओ टैगिंग करनी है। जिले में वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को 23 विभागों के सहयोग से 12 लाख 44 हजार पौधे रोपित किए। अब रोपित पौधों की जिओ टैगिंग हरितमा एप पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लाइव लोकेशन के साथ ही यह पौधे पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। टैगिंग की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। जिसकी मॉनिटरिंग लखनऊ से की जा रही है। टैगिंग में लापरवाही बरतने वाले विभाग पर सख्त कार्रवाई करेगा। सूखे हुए पौधों की टैगिंग नहीं होती है। जिले को हरा भरा बनाने के लिए और वनावरण क्षेत्र के ग्राफ में वृद्धि हो रही है। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी हरितमा एप पर रोपे गए पौधों की लाइव जिओ टैगिंग करने में जुटे हैं। लापरवाही पर विभाग को स्वत: जिम्मेदार माना जाएगा, क्योंकि इसकी निगरानी सीधे शासन स्तर से होती है। एप पर सूखे हुए पौधों की जिओ टैगिंग नहीं होगी, क्योंकि पौधा हरा होगा, तभी एप पर अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें