फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल हज सेवा समिति के संस्थापक महासचिव, हज कमेटी आफ इंडिया के मास्टर ट्रेनर डा. अकबर अली का सोमवार को वाराणसी में सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। वेहाजियों को प्रशिक्षण देने के लिए भदोही आते थे। उनके निधन पर सामाजिक और राजनैतिक संगठनो ने दु:ख का इजहार किया है। हज सेवा समिति आफ इंडिया भदोही जिलाध्यक्ष मुशीर इक़बाल ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकिदत पेश की। कहा डा. अकबर सज्जन व्यक्ति थे। हज के समय उनकी सेवाएं भदोही के लोगों को मिलती थी। भदोही के लोग हमेशा उनके कृतज्ञ रहेंगे। उनके निधन पर हाजी युसूफ इमाम, हाजी इश्तियाक सिद्दीकी हबीबी, कमर मलिक, हाजी सिद्दीक अंसारी, हाजी इबरार सिद्दीकी, हाजी जहीर खां, वसीम अहमद सिद्दीकी, अरशद मलिक, शहाबुद्दीन अंसारी, डा.सगीर हसन खां, हाजी एहतेशाम सिद्दीकी, परवेज अहमद अंसारी आदि शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें