फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फाइनल में आमने-सामने होंगे जीबी पंत और आसमा भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर के रामलीला मैदान में चल रहे पूर्वांचल टी-20 क्रिकेट महाकुंभ में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहले सेमीफाइनल में जीबी पंत स्कूल ने चंदौली और दूसरे में आसमा भदोही ने गाजीपुर को शिकस्त दी। अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। पहले मैच में जीबी पंत ने टाॅस जीत कर पहले चंदौली से बल्लेबाजी कराई। चंदौली की टीम 12 ओवर में 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। शिवांश ने 41 और विक्रांत ने 18 रन बनाए। जीबी पंत के अमन ने चार और अभिषेक ने तीन विकेट लिए। जवाब में जीबी पंत स्कूल की टीम ने नौवें ओवर में ही तीन विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए। शौर्य ने 43 और आर्यन ने 33 रन बनाए। चंदौली के गेंदबाज कृष्ण मुरारी ने दो विकेट लिए। जीबी पंत के शौर्य मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं दूसरे मैच में आसमा भदोही और गाजीपुर के बीच हुआ। गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवरों में केवल 69 रन बनाकर धराशायी हो गई। गाजीपुर के अमित ने 14, अजीत ने 12 रन बनाए। आसमा की ओर से कृष्णा, अनुराग और यश ने दो दो विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी आसमा भदोही ने केवल तीन विकेट खोकर ही मैच जीत लिया। बल्लेबाज देवांश पाठक ने 25 और उमर ने 22 रन बनाए। आसमा के देवांश मैन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिता के संयोजक बिपिन राय, मालती राय पब्लिक स्कूल के चेयरमैन लालजी राय, डाॅ. श्याम राय, भोलानाथ राय, कमलापति राय, उमाशंकर राय, सचिन राय, प्रदीप राय, पंकज राय आदि रहे। गुलाब राईन ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें