घोसियां। नगर की जामा मस्जिद के पास रबी उल अव्वल पर अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा कमेटी की ओर से जलसे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। जलसे में हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और शिक्षाओं का जिक्र किया गया। वक्ताओं ने लोगों से पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करने और आपसी भाईचारे और अमन का संदेश आगे बढ़ाने की अपील की। सैयद हैदर अलीगढ़ ने अपनी सुरीली आवाज में नात-ए-रसूल पेश कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा हजरत अल्लामा मौलाना और मुफ्ती आसिफ कमाल सैफी साहब रामपुर, हजरत मौलाना सुजाअत अली कादरी साहब गोपीगंज और हाफिज इसहाक साहब गोपीगंज सहित कई धर्मगुरुओं ने शिरकत की। इस मौके पर सलाहुद्दीन मिसबाही, मौलाना जिसान अमजदी, उमर फारूक, अफताब आलम, सुहेब चौधरी, तुफैल चौधरी आदि रहे।