फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। ग्राम पंचायत करियांव में बृहस्पतिवार को सुबह एक घर में गैस सिलिंडर में खाना बनाते समय आग लग गई। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। घर के मालिक ने सिलिंडर को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू किया। मीरगंज थाने के ग्राम पंचायत करियांव निवासी जयप्रकाश शुक्ला की बेटी रसोई में सिलिंडर पर खाना पकाने के लिए रख कर बाहर चली गईं। इसी बीच जयप्रकाश की नजर सिलिंडर पर पड़ी तो उसमें आग जलते दिखा। इस पर उन्होंने हिम्मत करके किसी तरह से सिलिंडर बाहर निकालकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मीरगंज पुलिस को सूचना दी। एसआई चंद्र केश शर्मा ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। सिलिंडर विस्फोट न कर जाय, इसको देखते हुए अग्निशमन दल को सूचना दी गई। इसी दौरान पुलिस के जवान सुरेश पटेल ने हिम्मत करके बालू व पानी के सहारे सिलिंडर में लगी आग पर काबू का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह से काफी देर बाद आग पर काबू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें