फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गरिमा गुप्ता और उत्कर्ष ने जीता सोना, राधिका-सहदेव ने सिल्वर

विज्ञापन
रायबरेली में तीरंदाजी में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत सवयं
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रायबरेली के आदर्श कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में आयोजित अंतरमंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के धनुर्धरों ने अपना परचम लहराया है। इसमें गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और विंध्याचल मंडल के 150 तीरंदाजों ने भाग लिया। जिले के तीरंदाज अपने धनुर्विद्या का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिविजुअल और ओलंपिक राउंड में सर्वाधिक पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रिकर्व राउंड में भदोही के उत्कर्ष यादव और इंडियन राउंड में गरिमा गुप्ता ने अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में राधिका और सहदेव ने रजत पदक एवं अनुराग ने कांस्य पदक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया। विंध्याचल मंडल की टीम के सभी तीरंदाज उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर ज्ञानपुर के विद्यार्थी हैं।
प्रशिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पांचों तीरंदाज का प्रदेश स्तरीय टीम में चयन हो गया है। अब वह 17, 18 और 19 अगस्त को सेंट जेवियर्स स्कूल सोनभद्र में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय, आलोक गुप्ता, उर्मिला देवी, विवेक श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, अनुराधा, गायत्री मौर्य ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें