फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया... के साथ प्रतिमाएं विसर्जित

Fri, 16 Sep 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही नगर और नईबाजार में आकर्षक पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाएं गुरुवार को गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के उद्घोष के साथ उगापुर नहर में विसर्जित कर दी गईं। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों की ओर रवाना हुए। शाम छह बजे तक प्रतिमाएं तकिया कल्लन शाह से आगे बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जुलूस रवानगी के लिए मर्यादपट्टी से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन तक नगर में गणेश महोत्सव कार्यक्रम चला। इस दौरान भदोही के साथ साथ नईबाजार में गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक पंडालों में सजाकर स्थापित किया गया था। नईबाजार में 12 और भदोही में कुल 26 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। गुरुवार को पूर्व निर्धारित समय दोपहर ती बजे तक प्रतिमाओं को मर्यादपट्टी से रवाना किया जाना था, लेकिन निकलते-निकलते 4.30 बज गए। अजिमुल्लाह चौराहे, तकिया कल्लन शाह, लिप्पन तिराहा और गजिया रेलवे क्रॉसिंग तक जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन हमेशा से सतर्कता बरतती रहा है। आज भी जगह जगह टुकड़ों में पुलिस तैनात रही। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय खुद पुलिस फोर्स का नेतृत्व करते दिखे। डीजे बजाते और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालु प्रतिमाओं के आगे पीछे चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते, गणपति बप्पा मोरया, घर में पधारो गजानन जी, अगले बरस तू जल्दी आ... जैसे गीत गाकर गणपति को विदाई दी। शाम छह बजे प्रतिमाएं नगर क्षेत्र से पास हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें