फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज

Tue, 13 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हर ओर गणपति बप्पा मोरया की गूंज
विज्ञापन
जिले में गणपति उत्सव की धूम मची है। जगह-जगह स्थापित विघ्न विनाशक की प्रतिमाओं का श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर पूजा संपन्न होने के बाद मूर्तियों का विसर्जन भी शुरू हो गया है। ज्ञानपुर क्षेत्र के भिड़िउरा गांव में बने पंडाल में गणेश पूजन उल्लासपूर्ण माहौल में किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हुआ पूजन यहां 15 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन



जिले में हर तरफ गणपति बप्पा मोरया...की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। जिले में तकरीबन सौ स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर गणपति उपासना की जा रही है। सुबह-शाम भक्ति भजन के साथ ही आरती और श्रृंगार किया जा रहा है। भक्तों के लगातार आगमन से पंडालों में भीड़ लगी रहती है। सोमवार को कई पूजा समितियों ने पूजा समापन के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया।

गंगा में विसर्जन पर रोक के कारण नहरों अथवा तालाबों में मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। डीजे की धुन पर झूमते-नाचते भक्तों ने गणपति को विदाई दी। दूसरी तरफ जहां अभी गणेश पूजन चल रहा है, वहां भक्त उत्साह से लबरेज हैं। भिड़िउरा में आयोजित गणेश उत्सव में रमाशंकर शुक्ल, प्रमोद दुबे, राजकुमार दुबे, अजय पांडेय, गोपाल पांडेय, अरुण शुक्ला, कड़ेदीन पांडेय, श्यामनारायण पांडेय, चंद्रकांत पांडेय आदि सुबह-शाम की पूजा-अर्चना और आरती में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


दुर्गागंज संवाददाता के मुताबिक  क्षेत्र के दयालपुर गांव में गणेशोत्सव के आठवें दिन पूजा पंडाल में गणेश  भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माला, फूल, धूप, दीप आदि चढ़ाकर प्रार्थना की। कथावाचक पं. देवी दत्त पांडेय ने  गणेश महिमा का बखान कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यजमान हिंछलाल  गुप्ता एवं टेंपू ने बताया कि श्री गणेशोत्सव का समापन 13 सितंबर को होगा और इसके उपलक्ष्य में 14 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह जिले के अन्य हिस्सों में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।  वहिदानगर संवाददाता के मुताबिक भीखीपुर चैनपट्टी गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा विसर्जन सोमवार को ऊंज के मुंगरहा स्थित नहर में किया गया। सिद्धि विनायक पूजनोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य रूप से लालमणि बिंद, रामराज बिंद, विजय शंकर, लक्ष्मी मिश्र, मोनू शुक्ला, प्रेम तिवारी, श्याम नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें