चौरी। लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी करने वाली महिला सहित तीन लोगों पर पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। तीनों लोगों के खिलाफ 10 दिसंबर 2025 को चौरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
आरोप था कि चौरी थाना के अमवा कला निवासी दिलीप बरनवाल के एमएस विराट इंटरप्राइजेज फर्म से 26 लाख 16 हजार 300 रुपये का सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदा। भुगतान में दुकानदार को एक फर्जी चेक दिया।
पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में चौरी थाना क्षेत्र के चांदी गहना निवासी आशीष तिवारी, बीना तिवारी और सुशील तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
मामले की विवेचना में पता चला कि आरोपितों ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। कई मामले में संलिप्तता और संगठित गिरोह के रूप में लोगों से धोखाधड़ी करने की बात सामने आई।
थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि तीनों का एक संगठित गिरोह है, जो लोगों से धोखाधड़ी का काम करता है। मामले में तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद