भदोही कोतवाली में गिरफ्तार गैंगस्टर मेंहीलाल। स्रोत पुलिस
भदोही। घसकरी गांव निवासी कमलाकांत दुबे हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर एक्ट का आरोपी मेंहीलाल गौतम निवासी मीरगंज भटहर जौनपुर को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको उसके घर से गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी प्रधान मनीष यादव और उसके भाई मेंहीलाल और भतीजे सुजीत सहित चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। घसकरी गांव निवासी कमलाकांत दुबे की 10 दिसंबर 2025 की रात में दुकान का शटर बंद करते समय चार पहिया से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कमलाकांत ने गांव के विकास कार्यों में प्रधान की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। हत्या के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी प्रधान मनीष और उसके भतीजे सुजीत को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आरोपी अंकित यादव उर्फ लवकुश निवासी मीरगंज भटहर जौनपुर की तलाश पुलिस कर रही है।