फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि, जुलाई-अगस्त माह में एक दशक के न्यूनतम स्तर पर

विज्ञापन
सीतामढ़ी गंगा घाट पर जल स्तर बढ़ने से किनारे खड़ी नाव। संवाद।
विज्ञापन
सीतामढ़ी। प्रदेश भर में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर देखने को मिल रहा है। गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 70.160 मीटर तक पहुंच गया। वर्तमान जलस्तर से कोई दिक्कत नहीं हो रही है। बीते एक दशक में जुलाई और अगस्त माह में गंगा उफान पर रहती थी, लेकिन इस साल अब तक 70.160 मीटर ही पहुंचा है, जो कई सालों में वर्तमान समय के न्यूनतम पर है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी गेज पर जलस्तर 70 मीटर पार कर गया है। जल स्तर में बढ़ोतरी अभी भी हो रही है। गंगा का जलस्तर कम होने से गंगा के आसपास के गांव का भूजल अभी भी नीचे है। गंगा के तराई क्षेत्रों सहित आसपास के एरिया का भूजल गंगा के जल जल स्तर पर निर्भर करता है। गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो भूजल भी ऊपर उठ जाता है। तीन दिनों से हो रही बारिश के पानी से सीतामढ़ी गंगा तट के आसपास की मिट्टी बह कर गंगा में चली गई है। जिसके कारण सीतामढ़ी गंगा घाट जाने का रास्ता खराब हो गया है। गंगा के करार की मिट्टी बलुई होने के कारण बारिश होते ही मिट्टी कट कर बहने लगती है। खास बात है कि मिट्टी कटान को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है। स्थानीय राहुल दुबे, महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पुजारी महेश्वर मिश्रा शास्त्री ने इस समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें