फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में एक सेंटीमीटर बढ़ रही गंगा

Wed, 06 Jul 2016 01:59 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिनों की बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिखने लगा है। जिले में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन में गंगा का जलस्तर दो मीटर तक बढ़ गया है। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज कार्यालय के मुताबिक गंगा का जलस्तर दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसके साथ ही तटवर्ती इलाके के गांवों में लोगों की धड़कनें बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन

अच्छी बारिश के साथ गंगा के जलस्तर में करीब दो मीटर का इजाफा हुआ है। अभी तक गंगा में पानी से अधिक रेत के टीले दिखाई पड़ रहे थे। लेकिन, अब बारिश का पानी रंग दिखाना शुरू कर दिया है दो दिन में  गंगा के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से गंगा का  पानी अब किनारों की ओर बढ़ने लगा है। घाटों को छोड़ चुकी गंगा अब फिर सीढ़ियों की ओर बढ़ रहीं हैं। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज कार्यालय से प्राप्त आंकड़े पर  गौर करें तो इस वर्ष का न्यूनतम जल स्तर 64.360 मीटर था, जो तीन दिन में हुई  बारिश के पानी से 66.310 मीटर तक पहुंच गया है। वर्तमान में जल स्तर में दो  घंटे में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 
 हालांकि अभी इस जल बढ़ाव से बाढ़ प्रभावित कोनिया क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है, लेकिन तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें जरूर बढ़ गईं हैं। उनका कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार ऐसे ही रही तो बहुत जल्द ही पानी बस्तियों की ओर बढ़ने लगेगा। केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय के मुताबिक पिछले वर्ष जून में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का आंकड़ा लगभग यही था। हालांकि बाहरी पानी आने से जलस्तर में बढ़ोतरी रफ्तार पकड़ लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें