जीआईसी मैदान में फुटबाल खेलते खिलाड़ी। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को अंतरजनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसमें टीमों ने एक दूसरे को हराने के लिए जमकर पसीना बहाया। पहला मैच गणेशपुर और कछवां के बीच हुआ।
गणेशपुर ने कछवां को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में कलीपुर ने रसुलहा को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरे मैच में गणेशपुर ने ज्ञानपुर बी को पेनल्टी शूट आउट में 1-0 से हराया। चौथा मैच कलीपुर और ज्ञानपुर ए के बीच हुआ। इसमें ज्ञानपुर ए टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
इसके पहले पूर्व चेयरमैन हीरालाल मौर्य, भाजपा नेता राजाशंकर उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस मौके पर रंजीत त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, सौरभ, शाहिद खान, राकेश जायसवाल आदि रहे। संवाद