फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजे

Sat, 26 Aug 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा की पूजा करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया...के उद्घघोष के साथ शुक्रवार को पंडालों में गणपति के विराजमान होते ही जिले में गणेशोत्सव की धूम मच गई। जगह-जगह बने पंडालों में विधि विधान से विनायक की उपासना आरंभ हो गई। विभिन्न घरों में भी श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा बैठाकर पूजा आरंभ की। 10 दिन तक पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा।  
विज्ञापन

शुक्रवार को भदोही जिले में गणपति उत्सव धूमधाम से शुरू हो गया। दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बने छोटे-बड़े पंडालों में गणेश पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन से ही गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालु पंडालों में पहुंचने   लगे।
जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में पांच स्थानों पर पंडाल बनाकर गणपति को स्थापित किया गया है। बालीपुर रोड स्थित हनुमान कुटिया के अलावा पुरानी बाजार, पटेल नगर, रोडवेज परिसर, बड़ाडीह में गणपति पूजा के लिए पंडाल बनाए गए हैं। तमाम श्रद्धालुओं ने घर पर ही गणपति को लाकर पूजा शुरू कर दी।
विज्ञापन

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर तैयारियां पखवारेभर पूर्व से ही चल रहीं थीं। भिड़िउरा स्थित गणेश मंदिर पर गणेश चतुर्थी के निमित्त शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कई महिलाओं ने व्रत रखकर भी गणपति की उपासना की। दूसरी ओर त्योहार के निमित्त पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। प्रशासन ने गणेशोत्सव और बकरीद आदि के निमित्त जिले में जहां धारा 144 लागू कर दिया है, वहीं पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगहबानी बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें