फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से बहा पीपा पुल का एक हिस्सा, आवागमन बाधित 

Thu, 26 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में बुधवार भोर और दोपहर में आई तेज आंधी से रामपुर और सीतामढ़ी के पीपा पुल बह गए। दोनों पीपा पुल दो खंडों में बंट गए। साथ ही आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति भी छिन्न-भिन्न हो गई। खंभे-तार टूटने से ज्ञानपुर नगर सहित सीतामढ़ी के कोनिया, ऊंज, सुरियावां इलाके में छह से लेकर 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 
विज्ञापन

सीतामढ़ी: आंधी से डेंगुरपुर- धनतुलसी पीपा पुल का एक हिस्सा बह गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। खबर लगने के बाद पहुंचे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर पांच घंटे बाद यातायात को बहाल किया। मार्च, अप्रैल में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मई के पहले पखवारे में भी राहत नहीं मिली। दूसरे पखवारे में मौसम ने पलटी मारी। 20 मई के बाद आसमान में बादलों ने दस्तक दी। बुधवार को मौसम तबाही लेकर आई। भोर और दोपहर में आई तेज आंधी ने सैकड़ों पेड़ उखाड़ दिए। कई खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गया। धनतुलसी- डेेंगुरपुर पीपापुल का एक हिस्सा बहने से यातायात भी प्रभावित हो गया, हालांकि पांच घंटे बाद उसे चालू कर दिया गया। तार और खंभे टूटने से सीतामढ़ी के कोनिया इलाके के करीब 80 गावों में जहां 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है वहीं ज्ञानपुर नगर में दोपहर बाद से ही बिजली नहीं मिली। इसी तरह सुरियावां, ऊंज, सुभाषनगर, औराई, बाबूसराय, चौरी इलाके में भी बिजली आपूर्ति दोपहर बाद से ही ठप है। दोपहर में तेज आंधी के दौरान बारीपुर घाट पर एक नौका मध्य गंगा में फंस गई। अनियंत्रित नौका पलट गई, लेकिन मांझी बाल-बाल बच गया। बनकट में आम के बगीचे में गए सगे भाई बहन विनीत और प्रतीक्षा भी आम की डाल की चपेट में आने से घायल हो गए। गोपीगंज: रामपुर आंधी पानी के कारण रामपुर घाट का पीपा पुल बह गया। इससे जिले से मिर्जापुर आने जाने वाले हजारों लोगों का आवागमन बंद हो गया। इससे व्यवसाय भी प्रभावित हो गया। बता दें कि यह पीपा पुल हर वर्ष जून में बंद किया जाता है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार टूटने के कारण पुल पर आवागमन पहले ही बंद हो जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें