कोरोना वायरस के संक्रमण से कालीन नगरी में भी कई लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के चलते जिले के छोटे बड़े व्यापारियों को महीनों तक रहीं बंदी के चलते भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। नतीजतन ज्यादातर व्यापारी कर्ज में चले गए और उनके सामने अपने परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया। फर्नीचर व्यापारियों ने कहा कि दुकान खोलने का समय बढ़ाया जाए। साथ ही अन्य जरूरी सहूलियतें भी मिलें। इसके अलावा बैँकों के लोन के ब्याज को माफ किए जाए। बिजली बिल में राहत मिले। जिससे कारोबार में हुए नुकसान को कम किया जा सके।