यह बातें सिविल जज सीनियर डिवीजन गुणेंद्र प्रकाश ने कही। वे बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित न्यायिक अधिकारियों की विदाई समारोह में बोल रहे थे।
इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित हो रहे न्यायिक अधिकारियों का फूल माला पहनाकर विदाई दी। समारोह में जिला जज ओमप्रकाश अग्रवाल, अधिवक्ता डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने काव्य पाठकर न्यायिक अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिवक्ता पंकज तिवारी ने न्यायिक अधिकारियों के कार्य शैली की प्रशंसा की। समारोह में परिवार न्यायाधीश गंगाराम, सिविज जज सीडि. आशीष वर्मा, गुणेंद्र प्रकाश, राम निरंजन चौरसिया, सुशील कुमार लोदी, कुलदीप, एसीजेएम नेहा आनंद, जेएम द्वितीय फरीदा बेगम को विदाई दी गई।
इस मौके पर एडीजे प्रथम चंद्रोदय, सीजेएम अखिलेश पांडेय, जेएम प्रथम सुशील वर्मा, सिविलजज शरत चौधरी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, महासचिव सुशील चौबे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन स्वामीनाथ मिश्र ने किया।