ज्ञानपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल की जयंती नौ सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में मनाई जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी ददन पाल को आमंत्रित किया गया है।
समारोह की तैयारियों को लेकर पाल समाज की ओर से वेदपुर स्थित एक निजी विद्यालय में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। जयंती पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के योगदान पर चर्चा का कार्यक्रम तय किया गया। इस मौके पर कोमल पाल, त्रिवेणी पाल, बच्चन पाल, रजनीश बघेल, सुशील पाल, मुन्ना पाल, अखिलेश प्रकाश पाल, सोहन पाल आदि रहे।