जिले में अब नि:शुल्क राशन के साथ खाद्य सामान नमक, तेल और चना का वितरण 19 जनवरी तक कोटे की दुकानों से होगा।
यह जानकारी आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में मुफ्त राशन वितरण की तिथि पांच से 17 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। जिले के 730 कोटे की दुकानों से जुड़े लगभग सवा तीन लाख कार्डधारकों में से अभी काफी संख्या में लाभार्थियों को योजना का लाभ सामानों की अनुपलब्धता के कारण नहीं मिल सका है। वितरण को लक्ष्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य एवं रसद आयुक्त के निर्देश पर 19 जनवरी तक ओटीपी, पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत कोटेदार ब्लॉक गोदामों से राशन व अन्य सामान का उठान कर कर वितरण कोरोना गाइड लाइन का पालन कर सुनिश्चित करेंगे।