फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.31 करोड़ से विकास कराने की बनी सहमति

विज्ञापन
ज्ञानपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख आरती सिंह दाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख आरती सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6.31 करोड़ की कार्ययोजना पर विकास कराने पर सहमति बनी। मनरेगा से पांच करोड़ जबकि राज्य एवं 15वें वित्त से करीब एक करोड़ 31 लाख खर्च होंगे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे गहमागहमी के बीच बैठक शुरू हुई। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों को सौंपा। जिसमें इंटरलाकिंग, नाली, नाला निर्माण, जर्जर स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक केंद्र, साधन सहकारी समिति शामिल रहे। प्रभारी बीडीओ श्यामजी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुए कार्यों के बारे में बताया। उसके बाद नए वित्तीय वर्ष में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा से पांच करोड़ जबकि अन्य मद से एक करोड़ 31 लाख के कार्य कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि अकोढ़ा, रोही, दशरथपुर सहित पांच गांवों में जलजमाव से 500 एकड़ से अधिक भूमि पर खेती नहीं हो पाती। उसे दुरुस्त कराने के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई। जल्द ही सभी काम को अमलीजामा पहनाया जाएगा। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य विष्णु कन्नौजिया, मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, प्रदीप सिंह, रिंकू शुक्ला, राजेंद्र सिंह, रमेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें