फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जालसाजों ने एक झटके में खाते से निकाले 45 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल और बैंक मैनेजर के यहां शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन


बैंक का दावा, पैसा निकाले जाने की खाताधारक को दी गई थी सूचना



संवाद न्यूज एजेंसी

ज्ञानपुर । नगर के पुरानी बाजार निवासी एहसान हैदर के खाते से 45 लाख रुपये एक ही झटके में निकाल लिए गए। एहसान जब बैंक पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बैंक मैनेजर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल के यहां शिकायत दर्ज कराई है।



नगर के पुरानी बाजार निवासी एहसान हैदर का एक बैंक में खाता है। बैंक में इनकी पत्नी का भी खाता है। केएनपीजी कॉलेज में अध्यापक रहीं इनकी पत्नी का कोरोना काल में देहांत हो गया था। 19 मई को वह अपनी पत्नी का खाता बंद करवाने बैंक में गए थे। इस दौरान वह अपने पासबुक को अपडेट कराने लगे। इसी बीच उन्हें पता चला कि उनके खाते से 45 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन


चेक करने पर पता चला कि आठ मई को 45 लाख रुपये चेक के माध्यम से दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की। बैंक का दावा है कि खाते से धनराशि निकाले जाने के संबंध में खाता धारक को जानकारी दी गई थी। वहीं एहसान का आरोप है कि उन्हें कोई सूचना न तो लिखित और न ही फोन या मेसेज के माध्यम से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन




जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है, वहां से भी कई खातों में भेजकर छोटे-छोटे एमाउंट में पैसा निकाल लिया गया है। धोखाधड़ी होने के बाद पीड़ित एहसान हैदर ने बैंक मैनेजर, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बैंक मैनेजर एके पांडेय ने बताया कि पीड़ित के खाते से संग्रामपुर ब्रांच से पैसे निकाले गए हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई है। वे इसमें अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित का पैसा हर हाल में उन्हें वापस दिलाया जाएगा। साइबर सेल प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें