फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला समेत दो लोगों ने युवक से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी न लगने पर जब युवक ने पैसे मांगे तो उसे धमकी देने लगे। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोर्ट में की। कोर्ट के आदेश पर दोनों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मूंसीलाटपुर निवासी दुर्गेश राय ने बताया कि उसने रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद उसका प्रवेश पत्र प्राप्त हुआ। मुंबई में रहने वाले उनके पड़ोसी विपिन राय ने नौकरी लगवाने का वादा किया। हालांकि इसके लिए उन्होंने छह लाख रुपये की मांग की। आरोप लगाया कि 20 दिसंबर, 2018 को विपिन राय महाराष्ट्र के ठाणे निवासी मीरा राकेश दुबे के साथ उनके आवास पर आई। दोनों ने एक लेटर दिखाया और बताया कि इसी के आधार पर वे लोगों की रेलवे में नौकरी लगवाते हैं। जिसके बाद उन्होंने दोनों को एक लाख रुपये नगद और चार बार में मीरा राकेश दुबे के खाते में तीन लाख रुपये डाले।
इस बीच उनके साथ के लोगों का नियुक्ति पत्र आ गया और उनका नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। जिस पर उन्होंने दोनों से इस बारे में बात की, लेकिन वे आजकल करते हुए आनाकानी करने लगे। दबाव डालने पर दोनों ने किसी तरह से 85 हजार रुपये वापस किए। आरोप लगाया कि पैसा वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। बताया कि मामले की शिकायत भदोही कोतवाली में करने पर सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें