फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस दाखिले में फर्जीवाड़ा: स्वतंत्रता सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर दाखिला दिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 10:34 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी का फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मिर्जापुर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
नितीश कुमार दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की पुलिस ने बुधवार को फर्जी स्वतंत्रता सेनानी सर्टिफिकेट बनाकर चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) में दाखिला कराने वाले गिरोह के सदस्य नितीश को गिरफ्तार किया। नितीश कुमार दुबे मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के बरीदुबे गांव निवासी है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि ज्ञानपुर थाने में 20 सितंबर 2025 को शाहिद अली ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित श्रेणी के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार प्रवेश दिया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

जांच के दौरान अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सदस्य शुभम सिंह को पहले गिरफ्तार किया गया था। बाद में गिरोह के सरगना संजय दुबे को भी पकड़ा गया। जांच के दौरान मिर्जापुर के जिगना, बरीदुबे निवासी नितीश कुमार दुबे का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिगना, मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में नितीश कुमार दुबे ने बताया कि उनका गिरोह फर्जी सर्टिफिकेट बनाता है। इन सर्टिफिकेट का उपयोग एमबीबीएस दाखिले और सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए किया जाता है। पुलिस भर्ती 2023 में भी फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल हुआ था। इस मामले में भदोही पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और 700 रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें