फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार साल का रिकार्ड टूटा, इस साल सबसे ठंडा रहा नवंबर

विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया रहा धुंध। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड के चलते नंवबर में चार साल का रिकार्ड टूट गया है। माह के शुरुआती दिनों में बूंदाबांदी होने के बाद से मौसम उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस साल नवंबर का न्यूनतम तापमान औसतन एक डिग्री कम दर्ज किया गया। इससे पूर्व के वर्षों में नवंबर का औसत तापमान 12 से 14 डिग्री रहता था, जो इस बार 11 डिग्री दर्ज किया गया। इस माह में 14 दिन ऐसे रहे, जब रात का पारा 11 से 12 डिग्री के बीच रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण गलन की स्थिति बनी है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2021 में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से 2022 से 2024 तक माह का औसत तापमान 12 से 14 डिग्री रहा। नवंबर में ठंड का अहसास नहीं हुआ लेकिन इस बार ऐसा हुआ कि नवंबर के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी होने के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। इसके कारण माहभर कड़ाके की ठंड की रही। दिसंबर वाली ठंड का अहसास लोगों को नवंबर में हुआ। रातभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। महीने में 14 दिन ऐसे रहे, जब रात का तापमान 11 डिग्री के आसपास रहा। पहली बार नवंबर में आठ से 10 दिनों तक पश्चिम-दक्षिण की हवा चली। इसके कारण दोपहर में हल्की धूप और दोपहर तीन बजे के बाद गलन भरी हवाएं चलीं। नवंबर में कोहरे का असर ज्यादा नहीं दिखा। ज्यादातर सुबह शाम हल्की धुंध दिखी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें