कोतवाली पुलिस ने एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 जुलाई की रात हुई दुष्कर्म की घटना में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी थी। सुनवाई न होने पर महिला ने सात अगस्त को कोर्ट में याचिका दायर की। फिर कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी कंचू (32) फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।