फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाई मांगुर के चार हजार किलो मत्स्य बीज बरामद, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड तिराहे से दो ट्रकों पर प्रतिबंधित थाई मत्स्य बीज ले जा रहे तस्करों को शुक्रवार की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो ट्रकों को कब्जे में लेकर पुलिस ने चार हजार किलो थाई मत्स्य बीज बरामद किया। मत्स्य बीज पश्चिम बंगाल से पानीपत हरियाणा ले जाया जा रहा था। बरामद मत्स्य बीज की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मत्स्य विभाग की तहरीर पर पुलिस ने गिरफ्तार सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार, मत्स्य पालन विभाग के निरीक्षक प्रमोद कुमार आदर्श, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद दुबे, स्वॉट टीम प्रभारी विजय सिंह, गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा की संयुक्त टीम मिर्जापुर तिराहे पर घेराबंदी करके तस्करी के लिए ले जाए जा रहे प्रतिबंधित मत्स्य बीज लदे दो ट्रकों को कब्जे में लिया। पकड़े गए ट्रक पर प्रतिबंधित थाई मांगुर के चार हजार किलो बीज थे। एक ट्रक पर सवार नंदकिशोर कश्यप निवासी नगला गोकुल वाना एका जनपद फिरोजाबाद, कुलदीप निवासी भिती सिकंदरा हाथरस, सैफुद्दीन शिवदासपुर नई हाटी उत्तर चौखिल परमल, अब्दुल हमीद निवासी बावन पाड़ा होरीन धारा नोडिया तथा दूसरे ट्रक से मोहिन निवासी सीहाड़ हेली कोनाहा हरियाणा, रफीक थाना नगीना, रंजीत सरकार निवासी महाड़पुर नोहाटी 24 परगना पश्चिम बंगाल, नंदलाल दास बीजपुर 24 परगना तथा मुजाहिद हरियाणा को पुलिस हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों ट्रकों को सीज करके सभी पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक ओएन भारती ने बताया कि थाई मांगुर मछली प्रतिबंधित है। प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया कि चार हजार किलो थाई मत्स्य बीज बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बरामद मत्स्य बीज की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। मत्स्य बीज नष्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें