फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लॉक में खुलेंगे चार अस्थायी गौशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोवंश संरक्षण को लेकर शनिवार की रात कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अस्थायी और स्थायी गौशाला में गोवंश के संरक्षण और निगरानी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह ने बताया कि सभी छह ब्लॉकों में चार-चार अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सहित 24 का निर्माण किया जाना हैं। इसके लिए जमीन चिह्नांकन का काम शुरू है।
गोशाला में मवेशियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। भूसा, चारा, पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बताया कि गोवंश के संरक्षण के लिए अपनाई गई रणनीति के तहत संरक्षित निराश्रित गोवंश की संख्या, अवशेष निराश्रित गोवंश की संख्या, नवीन स्थापित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल संख्या, वृहद गौ संरक्षण केंद्र की क्रियाशीलता की स्थिति को देखा जा रहा है। इसके अलावा गोवंश की देखरेख के लिए केयरटेकर/श्रमिकों की व्यवस्था, संरक्षित गोवंश में ईयर टैगिंग की स्थिति, नर गोवंश के बधियाकरण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों के लिए भूमि चिह्नांकन और भूमि उपलब्ध कराना, आश्रय स्थलों में अवस्थापना सृजन, स्थलों पर अन्य सेवाएं, स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन और प्रबंधन के अनुसरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें