फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार दवा दुकानों से बेची कोडीन युक्त कफ सिरप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
भदोही के मर्यादपट्टी में मेडिकल पर लिखापढ़ी करते औष​धि निरीक्षक कुमार सौमित्र। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में कोडीनयुक्त कफ सिरप की भारी मात्रा में अवैध खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। चार मेडिकल स्टोर से इसकी बिक्री की गई है। कोडीनयुक्त औषधि की अवैध बिक्री पर औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग ने भदोही के मर्यादपट्टी स्थित महेंद्र मेडिकल एजेंसी के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के समय तीन दुकानें बंद होने पर उनके क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि औषधि निरीक्षक लखनऊ संदेश मौर्य ने 17 नवंबर को ईमेल भेजी थी। इससे सूचना मिली कि फर्म मेसर्स मेगा लॉजिस्टिक्स स्थित ई-321 प्रथम तल ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर ने 13 जून 2024 से 26 जुलाई 2025 के मध्य 25 विक्रय बीजकों के माध्यम से फर्म मेसर्स महेेंद्र मेडिकल एजेंसी मर्यादपट्टी को कोडीनयुक्त सिरप की 100 एमएल की 8640 बोतलें और प्रतिबंधित प्यूरोक्सावीन के 302 बाॅक्स का विक्रय किया गया है। शासन के निर्देश पर 18 नवंबर को मेडिकल स्टोर की जांच की गई। वहां फर्म के प्रोपाइटर संजीव गुप्ता मौजूद मिले। उन्होंने दवाओं के विक्रय को स्वीकार किया लेकिन मौके पर दवाएं नहीं मिलीं। उनके द्वारा बताया गया कि दवाएं बेची जा चुकी हैं। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाएं बेचने और कोडीनयुक्त सिरप की बिक्री पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी तरह श्री गुरुदेव मेडिकल एजेंसी अमवा कला, ओपी फार्मा तियुरी महराजगंज, राजेंद्र एंड संस परसीपुर चौरी में भी कोडीनयुक्त सिरप व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की गई है। वहां पर जांच करने गया तो दुकानें बंद मिलीं। इस पर तीनों दुकानों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए निलंबन की संस्तुति की गई। औषधि निरीक्षक ने कहा कि बिलों का सत्यापन एवं जांच पूर्ण होने पर अगर कमियां मिलीं तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें