फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार दिन से कमरे में फंदे से लटका था शव, दुर्गंध आने पर हुई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के जद्दूपुर गांव में शुक्रवार की सुबह समर प्रकाश यादव (25) का शव पंखे से लटकता मिला। जिस कमरे में शव मिला, वह चार दिनों से बंद था। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि तीन से चार दिन पूर्व की घटना है। खबर मिलने पर युवक की पत्नी और बच्चे मायके से रोते-बिलखते घर पहुंचे। जद्दूपूर निवासी समर प्रकाश यादव ट्रक चालक है। 15 नवंबर को अपनी पत्नी सौम्या और बेटी रिंकी को ससुराल मिर्जापुर जिले के मुजहरा छोड़कर आया। 21 नवंबर को उसकी साली की शादी होनी है। शुक्रवार की सुबह कमरे के आसपास दुर्गंध उठने पर ग्रामीण परेशान हो गए। खिड़की से झांका तो देखा समर का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस फाॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। खबर मिलने पर उसकी पत्नी सौम्या भी घर पहुंच गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहन की शादी के दिन पति की मौत की खबर सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चर्चा है कि समर प्रकाश की ससुराल में किसी बात को लेकर पत्नी से अनबन हुई थी। औराई कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। इसके कारण दुर्गंध आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें