फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की तीन सीटों के लिए चार लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। पंचायत चुनाव की मतगणना संग तीन सीटों पर होने वाले मतदान की तैयारी भी शुरू हो गई है। डीघ के एक और सुरियावां ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों के लिए शुक्रवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सभी के नामांकन पत्र वैध मिले। शनिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित होगा।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। इस दौरान डीघ के बनकट उपरवार, सुरियावां के भटेवरा और जगदीशपुर में प्रधान प्रत्याशियों की मौत से प्रधानी का चुनाव टल गया था। अब तीनों सीटों के लिए नौ मई को मतदान होगा। शुक्रवार को सुरियावां ब्लॉक में भटेवरा गांव के लिए दो, जगदीशपुर के लिए एक नामांकन हुआ। डीघ के बनकट उपरवार में भी सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि शनिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। नौ मई को मतदान और 11 मई को मतगणना होगी। इसके लिए पीठासीन, मतदान कार्मिक का चयन हो गया है। उन्होंने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों में जो प्रत्याशी पहले नामांकन कर चुके हैं वह मान्य होंगे। ऐसे में तीनों ग्राम पंचायतों में पूर्व के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों संग चार अन्य भी शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें